फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाना करा रहा था नाबालिग नाती की शादी, अधिकारी ने मौके पर पहुंच रुकवाई

विज्ञापन
पीड़ित परिवार से बातचीत करती बाल विवाह निषेध अ​धिकारी रजनी गुप्ता
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड स्थित एक गांव में नाना अपनी नाबालिग नाती की शादी कर रहा था। बाल विवाह की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंची और शादी को रुकवाया। अधिकारी ने वीरवार को दोनों पक्षों को कोर्ट में पेश किया और बाल विवाह पर पूर्व रूप से रोक लगा दी।
विज्ञापन

बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उनके पास 23 नवंबर को सूचना आई थी कि सनौली रोड स्थित एक गांव में बाल विवाह हो रहा है। सूचना पर वह गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार से युवती के दस्तावेज मंगाए तो परिवार आयु से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर पाए जिस पर उन्होंने शादी रुकवा दी। पूछताछ में सामने आया था कि 15 वर्षीय नाबालिग करनाल क्षेत्र की रहने वाली है। वह दसवीं कक्षा तक पढ़ी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। ऐसे में उसका नाना उसकी शादी करवा रहा था। बारात बराना गांव से आनी थी, लेकिन फोन पर रुकवा दी गई। वीरवार को नाना, मां, नाबालिग युवती और लड़के को चीफ ज्यूडिशरी मजिस्ट्रेट संदीप चौहान की कोर्ट में पेश किया, जहां लड़की पक्ष ने बयान दर्ज कराए कि वें युवती की 18 साल की होने तक शादी नहीं करेंगे। जिसके बाद कोर्ट ने शादी पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। वहीं 24 वर्षीय युवक ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है, उसकी मां की सेवा के लिए वह शादी कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें