मुख्यातिथि हरपाल ढांडा को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : सभा
पानीपत। हरि सिंह कॉलोनी स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में रविवार को श्री विश्वकर्मा पांचाल सभा ने महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया और सभा की नवनिर्वाचित टीम का शपथ ग्रहण समारोह किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं सभा के प्रधान रोहतास पांचाल ने बताया कि समारोह में टीवी कलाकार मनोज पांचाल व शिवम पांचाल ने शिव बाबा के भजनों का गुणगान किया और दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद कोमल पांचाल, पार्षद काजल शर्मा के पति अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद पवन गोगलिया, जिला अध्यक्ष विपिन पांचाल, सभा के चेयरमैन विनोद पांचाल, वाइस चेयरमैन सोमपाल फोरमैन, पूर्व प्रधान ईसम कुमार पांचाल, पांचाल समाज के जिला अध्यक्ष विपिन पांचाल, डाॅ. इंद्रपाल पांचाल रहे।
सभा के चेयरमैन विनोद पांचाल ने नवनिर्वाचित टीम में प्रधान रोहतास पांचाल, उप प्रधान सुरेश पांचाल, मांगेराम पांचाल, महासचिव रविंद्र पांचाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र पांचाल, सचिव बबलू पांचाल व कार्यकारिणी के सदस्य विनोद पांचाल दलहेड़ी, मनोज पांचाल कलाकार, मनोज मौजी, नितिन पांचाल व मुनेश पांचाल को पथ दिलाई। कार्यक्रम समापन पर भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र पांचाल भंडारी, सतपाल पांचाल बालू, रतन पांचाल जेहरा, जयपाल पांचाल मंडावर, सुरेश पांचाल कपूरी, भूपेंद्र पांचाल, जितेंद्र कंडेला उपस्थित रहे।