संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा की वार्षिक बैठक महामंडलेश्वर स्वामी अरुणदास की सादर विद्यमांता में श्री प्रेम मंदिर में हुई।
बैठक में प्रधान परमवीर ढींगरा ने सभी अतिथियों व उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया। महामंत्री युधिष्ठिर लाल शर्मा ने सभा की कार्रवाई का वार्षिक ब्यौरा प्रस्तुत किया। लक्की अरोड़ा ने ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान सभा का वार्षिक चुनाव भी संपन्न हुए इस बीच संरक्षक कालू बजाज को चुनाव अधिकारी सर्वानुमति से बनाया गया। चुनाव प्रक्रिया विधिवत प्रारंभ हुई जिसमें प्रधान परमवीर ढींगरा, महामंत्री युधिष्ठिर लाल शर्मा, महाप्रबंधक जगदीश चराया एवं कोष मंत्री यशपाल शर्मा निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए।