फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लगातार दूसरे दिन बूंदाबांदी, चार दिन बादल छाने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। रविवार और सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार से सोमवार सुबह तक मतलौडा में सबसे ज्यादा 10 एमएम, इसराना में दो एमएम और पानीपत, बापौली, समालखा में शून्य दर्ज की गई। हल्की बूंदाबांदी होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा एक डिग्री बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञ ने अगले चार दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम लगातार बदल रहा है। सोमवार को सुबह सात बजे का आसपास बूंदाबांदी हुई। हल्की बूंदाबांदी के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिनभर उमस भरी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहने लगा है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम धूप निकलने से उमस बनी रही। जिससे लोगों का घरों के बाहर व घरों के अंदर भी बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आशीष ने बताया कि अगले चार दिन आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। जिससे तापमान में कमी आएगी। शनिवार और रविवार को बारिश हो सकती है। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। बारिश होने से धान की रोपाई का काम तेजी से होगा।
हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को फसलों के लिए भी सिंचाई से राहत नहीं मिल रही है। धान की रोपाई शुरू करने से पहले किसान तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन दो दिन से हल्की बूंदाबांदी होने से किसान संतुष्ट नहीं हो पा रहे हैं।
उन्हें ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है। इसमें भी पानी नहीं रुक पा रहा है। ऐसे में धान रोपाई का कार्य तेज नहीं हो पा रहा है। मतलौडा के किसान जयबीर और निशांत ने बताया कि बारिश के बिना खेतों में पानी नहीं रुक पा रहे हैं। ऐसे में धान रोपाई कार्य तेज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें