फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीश्याम फाल्गुनोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। श्री श्याम बाबा सेवा मंडल समालखा के तत्वावधान में गत वर्षों की तरह इस बार भी श्री श्याम उत्सव दो से 12 मार्च तक धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए मंडल कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नंदकिशोर सिंघल, अशोक जैन, मुकेश गोयल,पवन गुप्ता, नवीन बंसल, विपिन गोयल, अमित गर्ग, संदीप गुप्ता, राजेश गोयल, राकेश बंसल, प्रदीप बंसल व पवन सिंघल आदि श्याम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन


मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि श्री श्याम उत्सव का शुभारंभ दो मार्च को सौभाग्यशाली महिलाओं की कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। शनिवार दो मार्च को सुबह नौ बजे शहर की पुरानी गुड़ मंडी से महिलाओं की कलश यात्रा का शुभारंभ होगा, जो मुख्य बाजार रेलवे रोड व जीटी रोड से होते हुए नई अनाज मंडी पर पहुंचेगी। इसी दिन शाम 6 बजे से अनाज मंडी में श्री श्याम फाल्गुनोत्सव मनाया जाएगा जिसमें श्रीश्याम संकीर्तन में श्याम बाबा का गुणगान किया जाएगा।

मंडल पदाधिकारियों के मुताबिक श्रीश्याम उत्सव के तहत तीन से नौ मार्च तक अनाज मंडी में भव्य श्री मद्भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमें विश्व विख्यात भागवत रत्न व कथा मर्मज्ञ आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज अपनी ओजस्वी वाणी में श्याम भक्तो को कथा का रसपान कराएंगे। वहीं कथा के समापन पर 10 मार्च को सुबह 11 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री श्याम सेवा मंडल द्वारा 12 मार्च को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी करेगा जिसमें गणमान्य लोगों के सानिध्य में निर्धन कन्याओं का एक ही पंडाल में धार्मिक, सामाजिक व परंपराओं के अनुरूप योग्य ब्राह्मणों द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। मंडल पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी श्याम भक्तों को सपरिवार व ईष्ट मित्रों सहित उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें