सनौली। सनौली खुर्द गांव के अड्डा पर पुराने हरिद्वार रोड के दुकानदारों ने बिजली न आने पर रोष प्रदर्शन किया।
दुकानदार राजेश, विक्रम और रवीश ने बताया कि लाइन में फॉल्ट के चलते बिजली नहीं आ रही। उन्होंने निगम अधिकारियों से बात की तो हड़ताल की बात कही। उन्होंने तीन हजार रुपये देकर प्राइवेट व्यक्ति की मदद से बिजली ठीक कराने का फैसला लिया। अधिकारियों ने पहले तो लाइन काटने का भरोसा दे दिया, लेकिन बाद में लाइन बंद करने से मना कर दिया। इस तरह से उनके तीन हजार रुपये भी गए और बिजली भी नहीं आई।