सदर बाजार में सड़क के ऊपर रखी गई तेल की कड़ाहियों को हटाने के निर्देश देते सफाई निरीक्षक। संवाद
अंबाला। नगर परिषद की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। लेकिन इस कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने अपना विरोध जताया और पक्षपात के आरोप लगाए। सफाई निरीक्षक से उलझते हुए उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। मौके पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने दुकानदारों को समझा-बुुझाकर शांत करवाया। इसके बाद दुकानदारों ने सड़क पर रखे सामान को उठा लिया।
दरअसल सदर बाजार में मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बैनीवाल ने बताया कि दुकानदारों को कई बार सामान को अपनी हद में रखने की हिदायतें दी जा चुकी हैं। बावजूद इसके कुछ दुकानदार मान नहीं रहे थे। इसलिए अब बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है जोकि रोजाना चलेगा। इसलिए किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। बुधवार भी दुकानदारों को चेताया गया कि अगर उन्होंने दोबारा से अपनी दुकानों के बाहर सामान रखा तो वो जब्त कर लिया जाएगा।
सदर बाजार में सड़क के ऊपर रखी गई तेल की कड़ाहियों को हटाने के निर्देश देते सफाई निरीक्षक। संवाद