मतलौडा। नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार को सुबह करीब बजे तहसील कार्यालय के पास बाजार में मिठाई की दुकानदार अमित सैनी पर डंडों से हमला कर दिया। घायल दुकानदार को पानीपत के एक अस्पताल में दाखिल कराया।
आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि बालाजी मिष्ठान भंडार के मालिक अमित सैनी अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी गाड़ी में करीब पांच-छह नकाबपोश बदमाश डंडे लाठियां लेकर उतरे और अमित सैनी पर हमला बोल दिया। पिटाई करने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। इस दौरान अमित को काफी चोटें लगी। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। अभी इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि कल भी कुछ लड़कों के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।