फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकानदार पर हमला कर लूटी एक्टिवा व लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। असंध रोड पर पुल के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने एक दुकानदार पर हमला कर एक्टिवा व लैपटॉप लूट लिया। दुकानदार मंगलवार की रात को दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकानदार ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नारायण सिंह पार्क निवासी कशिश कुमार ने बताया कि उसकी मॉडल टाउन में सनातन धर्म मंदिर के सामने कपड़े की दुकान है। वह मंगलवार रात साढ़े 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह मदान अस्पताल के पास पहुंचा तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। इन्होंने चलती एक्टिवा पर उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। वह एक्टिवा से नीचे गिर गया। युवकों ने उससे बैग छीन लिया। बैग में लैपटॉप, कागजात दुकान की चाबियां थी। इन्होंने नुकीली वस्तु से उस पर हमला करने का प्रयास किया। वह एक्टिवा छोड़कर भाग लिया। बदमाश उसकी एक्टिवा भी ले गए। उसने बुधवार सुबह इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें