फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरीनगर परशुराम धर्मशाला के प्रधान बने अशोक शर्मा

विज्ञापन
हरीनगर परशुराम धर्मशाला में प्रधान अशोक शर्मा का स्वागत करते पदा​धिकारी। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरीनगर स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में बुधवार को आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में अशोक शर्मा को सर्वसम्मति से धर्मशाला का नया प्रधान चुना गया। इससे पूर्व निवर्तमान प्रधान ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और समाजहित के प्रयासों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए सभी का आभार जताया। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसके बाद अशोक शर्मा के नाम की घोषणा की गई। नवनियुक्त प्रधान ने समाज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला सामाजिक एकता, संस्कृति और आस्था का केंद्र है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुभाष शर्मा, कपिल शर्मा, जगदीश शर्मा, ईश्वर शर्मा, वीरभान, डॉ. सुरेश, डॉ. उमेश, राजपाल शर्मा, सतीश और प्रदीप शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें