फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की सद्बुद्घि के लिए कांवड़

Wed, 12 Aug 2015 11:29 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने और अपने परिवार में सुख और समृद्धि के लिए हर कोई सावन माह में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आता है, लेकिन नगर निगम के पार्षद सुरेंद्र गर्ग नगर के विकास और निगम अधिकारियों को सद्बुद्घि की कामना से कांवड़ लेकर आए और डाक टीम के साथ भादड़ स्थित प्राचीन देवी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर कामना की।
विज्ञापन


पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने कहा कि भोले बाबा उनकी कामना पूरी करेंगे और शहर का विकास होगा।

नगर निगम वार्ड-15 के पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने शिवरात्रि पर हरिद्वार से डाक कांवड़ लाकर भादौड़ गांव स्थित प्रसिद्घ शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ भगवान शिव के चरणों में प्रार्थना की। टीम के सभी दस सदस्यों का एक ही उद्देश्य रहा।

शहर का विकास व नगर निगम अधिकारियों को सद्बुद्घि देने का। उन्होंने इससे पहले हरिद्वार में भी भगवान शिवजी के सामने नगर निगम पानीपत के विकास की प्रार्थना की।
विज्ञापन


पार्षद सुरेंद्र गर्ग समेत दस सदस्यीय टीम ने डाक कांवड़ 27 घंटे में भादौड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचाई। पार्षद सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को 11 बजे हर की पौड़ी से डाक कांवड़ उठाई थी और भादौड़ स्थित मंदिर तक 180 किलोमीटर का सफर तय कर बुधवार को शिवरात्रि पर सवा दो बजे जलाभिषेक किया। उनकी टीम संजय, सुनील, अशोक गुप्ता, मुकेश शर्मा, दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अंकित गर्ग, भवानी शंकर और दीपक कक्कड़ शामिल रहे।

वार्ड-15 पार्षद अपने वार्ड समेत शहर के विकास की कई बार मांग उठा चुके हैं। वे भाजपा को समर्थन देने के बाद भी नगर निगम अधिकारियों की अनदेखी और भ्रष्टाचार को उठाते आए हैं और सीएम विंडो तक शिकायत और समाधान दे चुके हैं।
विज्ञापन


उनके प्रयासों के चलते वार्ड-15 की दशा कुछ सुधरने भी लगी है। सुरेंद्र गर्ग ने दावा किया वे भविष्य में भी वार्ड और शहर के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें