फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Sat, 25 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। महाशिवरात्रि पर शिवालय बोल बम के जयकारों गूंज उठे। भक्तजनों ने सुबह से लेकर देर रात तक भगवान शिव की आराधना करते हुए पंचामृत से भोले बाबा का अभिषेक किया। वहीं हरिद्वार से पहुंचे कांवड़ियों ने मंदिरों में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
असंध रोड स्थित शिवपुरी में करीब 1200 लोगों ने जलाभिषेक किया। शिवपुरी के पंडित राजाराम ने बताया कि कलियुग में कल्याण प्राप्ति का एकमात्र साधन है भगवान का नाम जाप। शिव की आराधना से कल्याण की प्राप्ति होती है। ओम नम: शिवाय कल्याणकारी महामंत्र हैं। सबसे जल्द प्रसन्न होने वाले देव हैं महादेव। इसी तरहर कैलाशी सेवा समिति पानीपत द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर से बाबा महाकाल की पालकी निकाली। जिसमें देवी देवताओं की झांकी देखने वाली रही। समिति द्वारा 108 महिलाओं को पगड़ी भेंट की और 15 कन्याओं ने शंख बजाकर पालकी का स्वागत किया।शिवधाम सोसाइटी द्वारा लघु सचिवालय के पीछे स्थित शिव धाम में हवन किया गया। जिसमें विधायक रोहिता रेवड़ी व समाजसेवी सुरेंद्र रेवड़ी ने शिरकत की। कार्यक्रम में दिनभर सत्संग चला। इसके बाद देवी दयाल के सहयोग से विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर सुभाष गुलाटी, त्रिलोक सेठी, राम, जगदीश नंदवानी, अशोक कुमार, डिम्पी, देवी दयाल व राम चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें