फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सावन के अंतिम सोमवार को हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
श्री संत द्वारा हरि मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। स्रोत : सोसायटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पवित्र सावन मास के चौथे एवं अंतिम सोमवार को शहर समेत जिले के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। तड़के पांच बजे से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और ओम नम शिवाय के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
शहर के मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर, प्रसिद्ध प्राचीन देवी मंदिर, सेक्टर-12 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर, असंध रोड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर और दत्ता कॉलोनी के श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक पूजा-अर्चना का दौर निरंतर चलता रहा। मंदिरों में सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समितियों के सेवादार भी मुस्तैद रहे। पंडित प्रवीण शास्त्री ने बताया कि सावन माह में सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसमें विधि-विधान से पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन

अलग-अलग समय पर हुआ रुद्राभिषेक : सेक्टर-12 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर के आचार्य राम प्रकाश पाठक ने बताया कि मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने और धार्मिक अनुष्ठानों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुजारियों ने रुद्राभिषेक के लिए अलग-अलग समय तय किया था। श्रद्धालुओं ने अपनी सुविधानुसार विभिन्न समयावधियों में पहुंचकर भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
रुद्राभिषेक करने के साथ सोमवार का व्रत रखने वालों श्रद्धालुओं ने अपने व्रत का उद्यापन किया। इसमें सोलह शृंगार चढ़ाए। अंतिम सोमवार होने से तड़के से ही शिव मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। शिव भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पूजन सामग्री से रुद्राभिषेक व जलाभिषेक किया। श्री सनातन धर्म सभा मंदिर मॉडल टाउन के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि मंदिर में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। मंदिर में सुबह के समय प्रवचन करने के साथ जलाभिषेक किया। इसके बाद शाम को विशेष पूजन किया।
विज्ञापन


श्री संत द्वारा हरि मंदिर में 108 बेलपत्र शिव को किए अर्पित
पानीपत। सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर सेठी चौक स्थित श्री संत द्वारा हरि मंदिर में युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसायटी द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक गंगाजल से किया। 108 बेलपत्र भगवान शिव को अर्पण किए गए। संस्था के संस्थापक बलविंद्र सिंह ने कहा कि पूरे सावन माह में भक्तों द्वारा भगवान शिव का पूजन अर्चन किया गया। सावन माह के इस अंतिम सोमवार की भगवान शिव की पूजा विशेष है। क्योंकि इसके बाद अगले वर्ष ही यह सुअवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव थोड़ी सी आराधना से प्रसन्न होकर ही अक्षय फल प्रदान करते हैं। इस अवसर पर सुरजीत सिंह, राजकुमार, मुकुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अशोक कुमार जुनेजा, हरजीत कौर, तुलसी रानी जुनेजा, सरोज रानी, दिव्याशी, पिंकी रानी, रीना देवी व पिंकी तनेजा मौजूद रही। ब्यूरो

श्री संत द्वारा हरि मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। स्रोत : सोसायटी

श्री संत द्वारा हरि मंदिर में आरती करते श्रद्धालु। स्रोत : सोसायटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें