माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला परिषद के वार्ड-13 की निर्विरोध सदस्य बनी शिखा रानी को बुधवार को जिला सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने उनको शुभकामनाएं दी और कहा कि जिला परिषद ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण संस्थाओं में से एक है। सभी सदस्यों को समन्वय, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए ताकि विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जल निकासी और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने शिखा रानी को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण व डीडीपीओ राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।