फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नये प्रधान बने शीशपाल मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला कमेटी का सीटू जिला कार्यालय क्रांतिकारी शिव वर्मा स्मारक के भवन में तीसरा वार्षिक संगठन सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान बलवान सिंह ने और मंच संचालन सचिव भलेराम शर्मा ने किया। चुनाव पर्यवेक्षक जनरल सिंह सांगवान और राज्य महासचिव रतन जिंदल की देखरेख में किया गया। राज्य प्रधान जनरल सिंह सांगवान ने सम्मेलन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सम्मेलन में नया प्रधान शीशपाल मलिक को चुना गया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अमरीश त्यागी ने चुनी गई नई कमेटी को शपथ दिलाई । इस मौके पर जिला प्रधान शीशपाल मलिक, सचिन भालेराम शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहर सिंह रावल, वरिष्ठ उप प्रधान ईश्वर शर्मा, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह जागलान सह सचिव ईश्वर सिंह, संगठन सचिव दिलावर सिंह, प्रेस सचिव महावीर देशवाल चुने गए और कमेटी सदस्य बलवान सिंह, प्रीतम रावल, सुल्तान देशवाल, रामपाल शर्मा, मास्टर शिवचंद्र, सतबीर चालिया को चुना गया।
राज्य प्रधान जनरल सिंह सांगवान ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था और 80 फ़ीसदी मेहनतकश जनता का जीवन संकट के दौर से गुजर रहा है। सरकार का चरित्र कर्मचारी, मजदूर और किसान विरोधी है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भूख और गरीबी की समस्याओं पर ध्यान न देकर समाज के अंदर जाति धर्म के नाम पर सांप्रदायिक नफरत का जहर घोलकर देश की एकता और अखंडता को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य महासचिव रतन जिंदल ने कहा कि 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पर 5 प्रतिशत वृद्धि की मांग सरकार तुरंत पूरी करें। जिला सचिव बलराम ने पिछले तीन साल की रिपोर्ट पेश की। कोषाध्यक्ष रामबाण शर्मा ने की रिपोर्ट पेश की। सर्वसम्मति से हाउस में रिपोर्ट को पास किया गया। अगले तीन वर्षों के लिए सौर समिति से नई कमेटी का गठन किया गया। सम्मेलन को रिटायर्ड कर्मचारी संघ रोहतक के जिला प्रधान जगपाल सांगवान, करनाल जिला सचिव मास्टर बलराज ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें