फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाजार में 40 प्रतिशत दुकानों से थड़े और छज्जे तोड़े, अंदर गलियों में नहीं कोई असर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम की मोहलत मिलने के बाद इंसार बाजार में दुकानदारों ने वीरवार को दूसरे दिन भी थड़े और छज्जों को हटाना जारी रखा। अब तक करीब 40 प्रतिशत दुकानदार छज्जे हटा चुके हैं। बाजार के अंदर गलियों में दुकानदार अभी भी अपना सामान इसी तरह बाहर रख रहे हैं। दुकानों के बाहर थड़े और छज्जे निकले हुए हैं। नगर निगम अधिकारियों के मेयर कोमल सैनी और निगम आयुक्त डॉ. पंकज के साथ बैठक में बाहर होने के चलते अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाए। वहीं संयुक्त व्यापार मंडल ने वीरवार को दुकानदारों के साथ बैठक की। जिसमें निगम की कार्रवाई का सहयोग देने का फैसला किया।
विज्ञापन

इंसार बाजार में वीरवार को बंद जैसी स्थिति बनी रही। दुकानदार ग्राहकों को छोड़कर अपने थड़े और छज्जे हटाने में लग गए। ऐसे में बाजार में आने वाले लोग को खरीदारी करने में अधिक समय लगा। इंसार बाजार में दुकानों पर सामान नहीं मिला तो उनको अंदर बाजार में जाना पड़ा। मतलौडा के राजीव अपनी पत्नी के साथ बाजार में आए थे। उन्होंने बताया कि बाजार में सामान नहीं मिला। वे कई दुकानों पर पहुंचे। यहां हर कोई अपने थड़े और छज्जे हटाने में लगा हुआ था। उनको कलंदर बाजार में जाकर खरीदारी करनी पड़ी।
संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लिक्खा ने बताया कि दुकानदारों ने पांच दिन का समय लिया है। वे थड़े और छज्जे हटा रहे हैं। मुख्य गलियों में काफी दुकानदार इनको हटा चुके हैं। बाकी जगह भी दुकानदार कारीगरों व मजदूरों से संपर्क कर रहे हैं। मंडल पदाधिकारी नगर निगम अधिकारियों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

निगम आज करेगा कार्रवाई
नगर निगम के अधिकारी वीरवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाए। मेयर कोमल सैनी और आयुक्त डॉ. पंकज के कार्यशाला में जाने के चलते कार्रवाई नहीं की जा सकी। अब शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज की जाएगी। इंसार बाजार में शुक्रवार काे दूसरे दिन भी वीडियोग्राफी कराई है। जिसमें बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को चिह्नित किया है। ऐसी दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन :

इंसार बाजार में दुकानदार थड़े और छज्जे हटाने लगे हुए हैं। कुछ दुकानदार अब भी सामान बाहर रख रहे हैं। ऐसे दुकानदारों पर शुक्रवार को कार्रवाई की जाएगी।

गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें