फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निजी स्कूल की पांच वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर के सेक्टर-13-17 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पांच वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल की वैन के चालक पर लगे हैं। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर चालक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा-6 सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी सेक्टर 13-17 स्थित एक स्कूल में पढ़ती हैं। उनकी पत्नी ने शुक्रवार रात को बताया कि पिछले दो दिनों से बेटी को चलने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने उनसे बातचीत की तो बच्ची ने बताया कि स्कूल आते-जाते समय वैन चालक उसके साथ गलत हरकत करता है। इस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने शनिवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया और उसके बयान दर्ज कराए। महिला विरुद्ध अपराध डीएसपी और महिला थाना प्रभारी ने रविवार को मौका मुआयना किया। दोनों अधिकारी करीब दो घंटे तक स्कूल में रहे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे देखने के साथ हर पहलू पर जांच की। पुलिस ने स्कूल वैन के अन्य चालकों से पूछताछ की। इसके साथ वैन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। पुलिस इस मामले में अन्य तथ्यों पर भी काम कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

वर्जन :
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें बच्ची अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रदीप, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें