फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दरबार में पहुंचाई सीवर, बिजली, पानी की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पंचायत और सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा ने शनिवार को गांजबड़ गांव व शहर के वार्ड-16 के विकास नगर में दरबार लगाया। यहां उनके सामने सीवर जाम, बिजली, पानी और फैमिली आईडी से संबंधित समस्याएं पहुंची। उन्होंने 120 लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। उन्होंने कई शिकायतों में व्यक्तिगत रुचि लेकर अधिकारियों को फोन कर समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आज आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ लोगों की समस्याओं का निदान किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को भी इस बारे में आवश्यक हिदायत दी। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी, बिजली निगम के एसडीओ नरेंद्र जागलान, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ हरविंद्र शर्मा, सुनील बागड़ी, मार्केट कमेटी के एसडीओ खिलाड़ी त्यागी, हरीश भाटिया, सरपंच गांजबड़ नरेंद्र राठी, केवल सिंह, धर्मपाल जाग्लान व सतबीर दांगी मौजूद रहे।
विकास नगर निवासी सोनम गर्ग ने बताया कि कुछ समय पहले उनके गोदाम में आग लग गई थी। इसमें उनका सबकुछ नष्ट हो चुका है। कमाई का कोई जरिया नहीं बचा है। उन्होंने मंत्री से सहयोग की अपील की। गली नंबर 24 निवासी रमेश, मृत्युंजय, राकेश व कैलाश जगत ने कहा कि उनकी गली का सीवर लंबे समय से बंद पड़ा है। आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांजबड़ गांव के युवाओं ने मंत्री से खेल किट उपलब्ध कराने की मांंग की। गांजबड़ के तेजवीर ने बिजली के तारों को बदलवाने की मांग की। गांजबड़ के पिछड़ा वर्ग के लोगों ने मंत्री से उनके समाज की चौपाल बनाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें