फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रीमद्भागवत गीता में अब इग्नू करवाएगा एमए की डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में अब श्रीमद्भागवत गीता की पढ़ाई करवाई जाएगी। इग्नू ने श्रीमद्भागवत गीता में एमए डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। यह ओडीएल मोड में जुलाई से उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक व प्रभारी डॉ. धर्मपाल ने बताया कि अब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से छात्र श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान ले सकेंगे। इग्नू ने हाल ही में श्रीमद्भागवत गीता को लेकर एमए डिग्री कार्यक्रम शुरू किया है। इससे पहले विश्व के किसी भी विश्वविद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता को लेकर कोई डिग्री कार्यक्रम नहीं था। यहां तक कि हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका में भी सर्टिफिकेट या डिप्लोमा ही संचालित है। उन्होंने बताया कि भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय में गीता आंशिक रूप से पाठ्यक्रम में तो है किंतु केवल सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स तक ही सारे पाठ्यक्रम सीमित होकर रह गए थे। लेकिन अब इग्नू की तरफ से भगवद् गीता में एमए पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें