फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वेस्ट कारोबारी विक्रम की हत्या में सातवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किशनपुरा खटीक बस्ती में वेस्ट कारोबारी विक्रम की बर्बरता पूर्वक हत्या करने के मामले में सातवें आरोपी विजय उर्फ बिट्टू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-1 की टीम ने शनिवार देर शाम को आरोपी विजय को रोहतक बाइपास के पास सिवाह गांव से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के किशनपुरा खटीक बस्ती में 26 दिसंबर की शाम को वेस्ट कारोबारी विक्रम की सात-आठ हमलावरों ने सरेराह हत्या कर दी थी।
वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें हमलावरों ने 70 से अधिक वार कर विक्रम की बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या की थी। इस मामले में विक्रम के भाई संजय उर्फ पप्पू की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने छह आरोपी दीपक, साहिल, अक्षय, सूरज दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी विजय उर्फ बिट्टू मौके से फरार हो गया था। सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पुलिस उसी समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रोहतक बाइपास के पास मौजूद है। पुलिस ने तुरंत ही दबिश देकर आरोपी विजय उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
रविवार का पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी। साथ ही आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें