फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रीव्हीलर और कार की भिड़त सात घायल

Mon, 01 Feb 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा रेलवे फाटक के पास थ्री व्हीलर और कार की भिड़त में छह महिलाए और थ्री व्हीलर का चालक घायल हो गया। कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


घटनास्थल से गुजर रहे पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने घायलों की मदद की और उनको सिविल अस्पताल में भिजवाया।

हादसा मतलौडा रेलवे फाटक के पास हुआ। गांव पट्टीकल्याणा निवासी बाला देवी, सुमन, पूनम, कमलेश, बीरो रूकमण संस्कार से खेड़ा गांव से लौट रहे थे।

रास्ते में मतलौडा रेलवे फाटक के पास उनके थ्री व्हीलर और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें सभी छह महिला और थ्रीव्हीलर चालक रत्तन सिंह घायल हो गया।

कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने घायल लोगों की मदद की। विधायक ढांडा ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भिजवाया। जहां सभी घायलों का ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें