फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: कोरोना संक्रमण के सात नए केस मिले, सात लोग हुए रिकवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के सात नए केस मिले। ये केस 40 सैंपल की जांच में मिले हैं, इसलिए पॉजिटिविटी रेट लगभग 22 प्रतिशत है। एक अगस्त से अब तक कोरोना रोगियों का पॉजिटिविटी रेट 22 प्रतिशत ही रहा है। मंगलवार को कोरोना से सात लोग ठीक भी हो गए। अब जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 67 है। ये सभी रोगी होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

इस वक्त बुखार, खांसी और जुकाम के रोगी बढ़ रहे हैं। सिविल सर्जन के निर्देशानुसार इन रोगियों की पर्ची पर कोविड जांच लिखी जा रही है। सिविल अस्पताल में सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार इस बार वायरस बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पा रहा है। अधिकतर लोगों की बॉडी में एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है।
अगस्त के 23 दिनों में कोरोना के नए 243 केस मिले हैं। 229 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। सैंपलिंग के हिसाब से कोरोना पॉजिटिविटी दर पहले से अधिक है। इस माह रोज 10 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या 36608 हो चुकी है। इसमें से 35365 लोग रिकवर हो चुके हैं। 680 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

जांच कराएं, लापरवाही न बरतें : सिविल सर्जन
हाल में कोरोना के केस बढ़े हैं। अब सैंपलिंग बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करें। वैक्सीनेशन जरूर कराएं। लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें। अगर लक्षण हैं तो लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

- डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें