फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौत, शनाख्त जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। अब तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया। शिनाख्त के लिए हुलिये की फोटो पुलिस थानों में भेज दी गई है। पहला हादसा, शहर की सैनी कॉलोनी के पास हुआ। सोमवार की रात जीआरपी को सूचना मिली कि सैनी कॉलोनी के पास रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की जेब से कोई दस्तावेज नहीं मिला। इससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। दूसरा मामला मच्छरौली गांव के समीप गेट नंबर 46 के पास हुआ। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें