फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक्टिवा सवार सात माह की गर्भवती की ट्रैक्टर के कुचलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-29 बाईपास पर कृष्णा गार्डन के सामने एक ट्रैक्टर चालक ने एक्टिवा सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में सात माह की गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वह सेक्टर 29 स्थित अपने कार्यालय से घर लौट रही थी। लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। महिला के शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन


सेक्टर-24 निवासी अंजू (32) की जून 2023 को लखनऊ निवासी अजीत के साथ शादी हुई थी। अजीत पानीपत में जेबीएम कंपनी में कार्यरत है। अंजू सात माह की गर्भवती थी। अजीत शनिवार को लखनऊ में अपने माता-पिता से मिलने गया था। अंजू एमेजोन कंपनी में कार्यरत थी। वह सोमवार शाम को अपनी एक्टिवा पर सेक्टर 29 स्थित कार्यालय से अपने घर लौट रही थी। कृष्णा गार्डन के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। अंजू सड़क पर जा गिरी और ट्रैक्टर का पहियां उसके ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ने यहां से भागने का प्रयास किया तो लोगों ने उसको पकड़ लिया। लोगों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने उसके पति अजीत को हादसे की सूचना दे दी है। वह मंगलवार सुबह पानीपत पहुंचेंगे। उसके आने के बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें