फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एक माह का 78.73 लाख रुपये भेजा बिल, उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। बिजली निगम की लापरवाही का उस समय देखने को मिली जब बिहौली सब डिवीजन के गांव डिकाडला में एक घरेलू उपभोक्ता के बिजली का एक माह का बिल 78.73 लाख रुपये भेज दिया गया। बिल को देखकर उपभोक्ता दंग रह गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भुगतान की अंतिम तिथि 23 दिसंबर निर्धारित की गई। जिसमें बिल का भुगतान न करने पर दो लाख का जुर्माना लगाने की बात कही गई। उसने बिल ठीक करवाने के लिए बिजली निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने कर्मचारियों को बिल की जांच करके ठीक करने के दिशा निर्देश दिए।
गांव डिकाडला निवासी श्रवण ने बताया की उनके पिता सुखबीर के नाम पर घरेलू बिजली का बिल है । गर्मी के मौसम में तीन से चार हजार जबकि सर्दी के मौसम में औसतन 1000 से 1500 के आसपास बिजली का बिल भेजा जा रहा है । 29 नवंबर को उन्होंने बिजली के बकाया बिल की राशि 2772 रुपये जमा करवाई थी लेकिन बिजली निगम ने दिसंबर महीने में उनके मोबाइल पर 22 दिसंबर को बिजली निगम की ओर से 78.73 लाख रुपये का बिल बनाकर भेजा गया। जिसकी अंतिम तिथि 23 दिसंबर तय की।
विज्ञापन

बिजली का बिल जमा न कराने पर दो लाख जुर्माना लगाने की बात कही। इस संबंध में बिहौली सब डिवीजन के एसडीओ हिम्मत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आने के बाद कर्मचारियों को बिल की जांच करके ठीक करने के दिशा निर्देश दिए गए है। संवाद

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें