फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर संगोष्ठी आयोजित

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अलग-अलग स्कूलों के अध्यापक और अध्यापिकाएं। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। आईबी (एल) पब्लिक स्कूल में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पंचकूला की ओर से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमेें संसाधन वक्ता जीवीएम इंटरनेशनल स्कूल बापौली की प्रधानाचार्या डॉ. अभिलाषा कादियान और सोफिया कॉन्वेंट स्कूल, मुरथल के अर्थशास्त्र विभाग व वाणिज्य के प्रवक्ता डॉ. विकास खत्री उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी और प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने अतिथियों को पौधा एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम संचालन अध्यापिका निधि ने किया। संसाधन वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। विशेषकर बच्चों और किशोरों के जीवन में मानसिक संतुलन उनके सीखने और विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस विषय पर जागरूकता और संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तो विद्यार्थी अधिक सक्षम और आत्मविश्वासी बन सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें