फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिवाह में आज होंगे हरियाणा जूनियर रग्बी टीमों के चयन ट्रायल

Sat, 06 Jun 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन की ओर से हरियाणा की अंडर-18 लड़के एवं लड़कियों की रग्बी टीमों के चयन के लिए राज्य स्तरीय ट्रायल शनिवार, 7 जून को सिवाह गांव स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी जुलाई में हैदराबाद (तेलंगाना) में होने वाली जूनियर नेशनल रग्बी सेवन-ए-साइड चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक मैदान में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 और 2009 में जन्मे खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे। वर्ष 2010 में जन्मे खिलाड़ियों को विशेष अनुमति के आधार पर अवसर दिया जा सकता है, जबकि वर्ष 2011 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


ट्रायल के दौरान वरिष्ठ राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता मोहित और अनिकेत के अलावा रग्बी इंडिया के डेवलपमेंट मैनेजर तथा विश्व रग्बी लेवल-1 प्रशिक्षक शत्रुजीत दलई भी मौजूद रहेंगे। चयन समिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन करेगी।

सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि खिलाड़ियों को आयु सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण-पत्र, 10वीं कक्षा का प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड तथा अभिभावक द्वारा प्रमाणित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके अलावा सभी खिलाड़ियों के लिए रग्बी इंडिया के पोर्टल पर पंजीकरण कराना भी अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें