फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निगम की सफाई शाखा की टीम ने बुधवार को शहर में फिर से अभियान चलाया। इस अभियान में स्काई लार्क रोड, जीटी रोड और बस स्टैंड के आसपास स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 12 दुकानदारों के पास करीब 30 किलोग्राम पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान बरामद हुआ। जिसे निगम अधिकारियों ने जब्त कर दुकानदारों पर 14 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

निगम की टीम ने सेक्टर 25 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के आसपास की 15 फैक्टरियों का निरीक्षण किया। इनमें मैनपावर और शौचालय की ग्राउंड रिपोर्ट ली। जिसे अब निगम आयुक्त को भेजा जाएगा। रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई के निर्देश आयुक्त की ओर से जारी किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि अब वे होटल और ढाबों का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें गीला और सूखा कूड़ा अलग करने के साथ कूड़ा निस्तारण करने का काम भी जांचा जाएगा। अगर इनमें लापरवाही मिलती है तो संंबंधित ढाबा या होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में निगम की टीम में एसआई रिकूं शर्मा, विकास नरवाल समेत राकेश कुमार और परमजीत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें