फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आर्मी से भगोड़ा घोषित करने के बाद बना टैक्सी ड्राइवर, फिर एटीएम उखाड़कर गया दुबई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एटीएम उखाड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना पंजाब के जिला पटियाला के गांव शादीपुर निवासी सुखविंद्र उर्फ सूखा 12वीं कक्षा पास है। वह 1997 में सेना में भर्ती हुआ और 2001 में छुट्टी पर आने के बाद वापस नहीं गया। सेना ने उसके भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी ने बाद में करीब पांच साल टैक्सी चलाई। उसने कई साथियों के साथ 2017 में पानीपत के उरलाना कलां गांव समेत दो जगह एटीएम उखाड़ने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की 12 सदस्यीय टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 200 किलोमीटर के 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, 300 घंटे की फुटेज जांची।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुखविंद्र उर्फ सूखा 2018 में दुबई चला गया। जहां उसने फॉल सीलिंग का काम शुरू किया, लेकिन मुनाफा नहीं हुआ तो वह 10 माह बाद वापस भारत आ गया। उसने वापस आकर अपनी गैंग बनाई। इसमें अपने छोटे भाई भूपेंद्र को शामिल किया। उसके बाद गैंग में पटियाला के गांव कोल निवासी देवेंद्र और उसके भाई गुरमीत को शामिल किया। जिसके बाद हरियाणा व पंजाब के अलग-अलग जिलों में एटीएम मशीन उखाड़ने की विभिन्न वारदातों का अंजाम दिया। सुखविंद्र का भाई आरोपी भूपेंद्र अनपढ़ है। वह सुखविंद्र के साथ नौ वारदातों में शामिल रहा है। वहीं आरोपी गुरमीत 12वीं पास है। वह 24 में से 15 वारदातों में शामिल रहा है। उसका छोटा भाई आरोपी देवेंद्र 10वीं पास है। वह 22 वारदातों में शामिल रहा है।



वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने पहले फर्जी नंबर प्लेट तैयार की। उसके बाद करनाल के असंध गांव निवासी एक युवक से पांच लाख रुपये में फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी। उन्होंने ढाई लाख रुपये लगाकर मॉडीफाई कराया। उसकी पिछली सीट हटवा दी, ताकि वह एटीएम को लेकर जा सकें।
विज्ञापन





बॉक्स
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम-

आरोपियों के पास फॉर्च्यूनर के अलावा मारुति-800 कार भी है। वे दो दिन पहले एटीएम की रेकी करते थे। इसमें एटीएम की लॉकेशन, सड़कों के सीसीटीवी देखते थे। वे फिर हथियार के साथ फॉर्च्यूनर में सवार होकर आते और रस्सी से एटीएम को बांधकर गाड़ी में डाल ले जाते थे। कोई रोकता तो उन पर फायर कर देते थे।




बॉक्स
आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

पुलिस को सिर्फ फॉर्च्यूनर गाड़ी की फुटेज मिली थी। जिसमें नंबर प्लेट भी किसी दूसरी गाड़ी की लगी थी। पुलिस ने एक-एक कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस आरोपियों के रास्ते को ट्रैक करती गई। पुलिस ने करीब 200 किलोमीटर तक 500 सीसीटीवी कैमरे की 300 घंटों की फुटेज खंगाली। पुलिस आखिर में पंजाब पहुंची। जहां पर पुलिस ने पैदल व बाइक पर करीब 30 गांव खंगाले। जिसमें पुलिस ने ग्रामीणों को फॉर्च्यूनर की फोटो दिखाई। जिससे पता चला कि पटियाला के गांव शादीपुर में डेरे के पास एक निर्माणाधीन मकान में गाड़ी खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची फॉर्च्यूनर कई नंबर प्लेट, मारुति-800 कार, गैस कटर मशीन की शिनाख्त की।




बॉक्स
करनाल में वारदात को अंजाम देने के बाद विदेश भाग जाता सूखा
जिला पुलिस ने इसके बाद इन पर नजर रखनी शुरू कर दी। इनके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दे रही थी। इसी बीच आरोपी नई वारदात को अंजाम देने के लिए रविवार को करनाल के मुनक नहर पर पहुंचे। पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के दो अन्य साथी डोंकी (चोर रास्ते) के रास्ते से होकर विदेश जा चुके है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। वहीं गैंग में शामिल अन्य आरोपियों के संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है।





बॉक्स
बॉक्स
जिसकी गाड़ी, उसको अलग से मिलता था एक हिस्सा
आरोपी वारदात के बाद मुनक नहर किनारे जाते और गैस कटर की मदद से एटीएम को काटकर रुपये निकालकर मशीन को नहर में फेंक देते थे। आरोपियों ने आपस में हिस्से भी बांट रखे थे। वारदात में सुखविंद्र की फॉर्च्यूनर की गाड़ी होती थी। उसे अलग से एक हिस्सा दिया जाता था, शेष रुपये अन्य साथी आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन






बॉक्स
पानीपत की वारदात-

1. 26 मई की रात गोहाना रोड पर यश बैंक की एटीएम उखाड़कर ले गए।

2. 11 फरवरी 2020 की रात गोहाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी का प्रयास किया।

3. 17 सितंबर 2022 की रात गोहाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास आईसीआईसीआई बैंक की 17.37 लाख से भरी एटीएम उखाड़कर ले गए

4. 10 फरवरी 2023 की रात गोहाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास आईसीआईसीआई बैंक की 24.80 लाख एटीएम उखाड़कर ले गए।

5. 12 फरवरी 2020 की रात गांव उरलाना कला में एसबीआई बैंक की एटीएम उखाड़ने के बाद मशीन को साथ नहीं ले जा पाए।

6 वर्ष 2020 में गांव उरलाना कलां में एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया। गांव वाले जागे गए तो आरोपी हथियार से फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे।





बॉक्स
करनाल की वारदात



1. करनाल जिला के गांव काछवा के पास एक एटीएम उखाड़ने के बाद उसको साथ नहीं ले जा पाए।

2. करनाल जिला के गांव सालवन से एटीएम उखाड़ा।

3. करनाल जिला के गांव सांभली अड्डे से एटीएम उखाड़ा।

4. करनाल में नमस्ते चौक के पास से एटीएम उखाड़ा।

5. करनाल जिला के गांव सालवन से एटीएम उखाड़ा।




बॉक्स
कैथल की वारदात

1. कैथल जिला के गांव हाबड़ी से एटीएम उखाड़ा।

2. कैथल जिला के गांव टयोंठा से एटीएम उखाड़ा।

3. कैथल जिला के गांव मटौर से एटीएम उखाड़ा।

बॉक्स



अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र की वारदात

1. अंबाला में पटियाला रोड से एटीएम उखाड़ा।

2. सोनीपत के मुरथल से एक एटीएम उखाड़ा।

3. कुरुक्षेत्र के गांव बबैन से एक एटीएम उखाड़ा।

बॉक्स



पंजाब की वारदात

1. पंजाब के रूड़की से एक एटीएम उखाड़ा।

2. लुधियाना में पखोंकला से एक एटीएम मशीन उखाड़ा।

3. मलेरकोटला से रायकोट रोड़ से एक एटीएम उखाड़ा।

4. भवानीगढ़ से सुनाम रोड से एक एटीएम उखाड़ा।

5. सरहिंद में पटियाला रोड से एक एटीएम उखाड़ा।

6. नाभा से मलेरकोटला रोड पर एक एटीएम उखाड़ने के बाद उसको साथ नहीं ले जा पाए।

7. बादशाहपुर समाणा से पातड़ा रोड पर एक एटीएम उखाड़ने के बाद उसको साथ नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें