संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के द्वारा करवाचौथ पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार की देखरेख में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका संयोजन व संचालन डॉ. प्रियंका गुप्ता के द्वारा किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की मेंहदी बनाई गई। इस प्रतियोगिता में सीमा व पायल ने प्रथम, काजल व रीतिका ने द्वितीय और भावना व अनिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार ने विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान निर्णायक मंडल में प्रिया अग्रवाल, डॉ. राखी और पूनम राठी शामिल रही।