फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, गंभीर

Sun, 06 Jul 2014 11:32 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुराड़ गांव स्थित पेट्रोल पंप पर एक सुरक्षाकर्मी को दो युवक ने उसकी ही बंदूक से गोली मार दी। सुरक्षाकर्मी को जानलेवा हमले में पेट में गोली लगी है और उसको गंभीरावस्था के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन


गोली चलने का कारण पैसों का लेन-देन बताया है। थाना सदर पुलिस ने इसमें गांव के ही दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना सदर के तहत कुराड़ गांव स्थित पेट्रोल पर तैनात सुरक्षाकर्मी जगदीश को गांव के ही राममेहर व सुरेश ने उसकी बंदूक से गोली मार दी।

जगदीश को पेट में गोली लगने से गंभीर हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची।

जहां पर डॉक्टरों ने जगदीश को गंभीर बताया। पुलिस ने रविवार को जगदीश के सामान्य होने पर बयान दर्ज किए। जगदीश ने बताया कि बीती शाम को गांव का राममेहर व सुरेश कार में पेट्रोल पंप पर तेल डलाने को आए।

उन्होंने तेल भरवा लिया और पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। जगदीश व राममेहर के बीच झगड़ा बढ़ गया और राममेहर ने तैश में आकर उसकी बंदूक से गोली चला दी।
विज्ञापन


गोली जगदीश के पेट में लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसी बीच राममेहर व सुरेश फरार हो गए। जगदीश को गोली लगते ही ग्रामीण एकजुट हो गए।

लेन-देन बताया विवाद का कारण

बताया जा रहा है कि जगदीश व राममेहर के बीच पुराना लेन-देन था। राममेहर जगदीश से पैसों की लगातार मांग कर रहा था। जगदीश ने उसको पेट्रोल पंप से तेल भराते रहने और उसके पैसे वहां कटने की बात कह दी। जिसके बाद राममेहर पेट्रोल पंप पर तेल भराने आ गया। इसी बात को लेकर दोनों में बात बिगड़ गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें