फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टरों और पार्कों में छाएगी सवा करोड़ से हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




पानीपत। एचएसवीपी के सेक्टरों में अब सवा करोड़ रुपये से हरियाली छाएगी। इसके लिए एचएसवीपी की बागवानी शाखा की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। बागवानी शाखा की ओर से पौधे लगाने, इनके रखरखाव संबंधित काम के लिए तीन अलग अलग टेंडर लगाए गए हैं। जिनपर कुल लागत करीब सवा करोड़ रुपये रहेगी।
इनमें सेक्टर-7 स्थित ताऊ देवी लाल पार्क, सेक्टर 29 स्थित रॉ वॉटर प्लांट, सेक्टर 12 में एचएसीवीपी के स्टोर के पास वृक्षारोपण और हरियाली संबंधित काम किया जाएगा। इनमें झाड़ीदार पौधे, उबड़-खाबड़ घास के मैदान, डिजाइनर हेज लगाए जाएंगे। इसके अलावा पौधों में स्वच्छता एवं पानी देने का काम भी शामिल रहेगा। इस काम पर एचएसवीपी की ओर से 44.53 लाख रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एचएसीवीपी की ओर से सेक्टर 7-8, 18-19, 24, सीईटीपी सेक्टर 29 में भी पौधरोपण किया जाएगा। यहां झाड़ीदार पौधे, घास, पेड़ों और घास की छंटाई जैसे सभी काम शामिल रहेंगे। इस पर एचएसवीपी 47.19 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट वाले एरिया में भी वृक्षारोपण से लेकर घास लगाने, इसकी संभाल करने का काम किया जाएगा। जिस पर एचएसवीपी की ओर से 18.75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

एचएसवीपी के एक्सईएन धर्मवीर सिंह ने बताया कि एचएसवीपी मुख्य प्रशासक रोहतक कार्यालय के बागवानी शाखा की ओर से ये काम किया जाएगा। जिससे सेक्टरों के पार्कों और ग्रीन बेल्ट का जीर्णोद्धार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें