फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टरवासियों का बैठक में फूटा गुस्सा, बोले-सीवर सफाई और कूड़े का कब होगा उठान

विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में बातचीत करते इसरानावासी। संवाद
विज्ञापन
- सेक्टरवासी चार महीने में दूसरी बार एचएसवीपी के अधिकारियों के साथ कर चुके बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। हुडा सेक्टरवासियों ने हरियाणा स्टेट सेक्टर्स कांफिडरेशन के बैनर तले मंगलवार को समस्याओं के समाधान के लिए एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के संपदा अधिकारी देवेंद्र शर्मा के साथ कार्यालय में बैठक की। यह बैठक संपदा अधिकारी की ओर से लिखित आदेश पर बुलाई थी। सेक्टरवासी इसी तरह की बैठक तीन महीने पहले भी कर चुके हैं। ऐसे में बैठक में सेक्टरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। सेक्टरवासियों ने सफाई और कूड़ा उठान जैसी मूलभूत सुविधा तक न मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सेक्टरों से बेहतर सुविधा कॉलोनियों में मिल रही हैं। संपदा अधिकारी ने उनकी समस्याओं का एक महीने में प्रमुखता से समाधान करने का आश्वासन दिया।
संयोजक बलजीत सिंह ने सेक्टरों की मूलभूत-सुविधाओं की समस्या रखी। सभी ने एक मत में कहा कि हम आश्वासन नहीं चाहते हमें जमीनी स्तर पर कार्य चाहिए। सेक्टर 8, 24, 40 में प्रधानों ने कम्युनिटी सेंटर, पार्कों व सड़कों की सफाई की भी मांग की। सेक्टर-सात के प्रधान ने सीवर का एसटीपी बनाने के टेंडर करने की मांग रखी और बताया कि 21 करोड़ की राशि मंजूर हो चुकी है। नक्शा भी पास हो चुका है फिर कार्रवाई नहीं हो रही। शाेपिंग सेंटर के लिए भी सीए को पत्र लिखने का आश्वासन दिया गया। सेक्टर-सात और आठ का सीवर सिस्टम के लिए एसटीपी बनना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश गुप्ता ने कहा कि सेक्टर- आठ, 24 और 40 कई हजार लोग रहते हैं। यहां मूलभूत सुविधा तक नहीं हैं। सीवर सिस्टम फेल है, सड़कों व पार्किंग की सफाई के काम कई बार समय पर नहीं होते। ये लापरवाही है। इससे फिर दो या तीन महीने सफाई नहीं हो पाती तो सारी स्थिति खराब हो जाती है। जिस भी सेक्टर का वर्क आर्डर टेंडर किया जाता है। उसकी कॉपी हर सेक्टर के प्रधान को दी जानी चाहिए। इस अवसर पर रामपत नैन, रणधीर सिंह, सतीश गुप्ता, कंवल सिंह, हवासिंह, रामप्रसाद, सत्यपाल नांदल, वेद प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें