फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-24 आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी की घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-24 आरडब्ल्यूए के प्रधान भीम राणा ने नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। उन्होंने सेक्टर की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता के रखने वालों को उचित स्थान दिया है। इसके साथ नई कार्यकारिणी का पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

भीम राणा ने बताया कि देवी सिंह, आजाद मलिक, राजपाल सहरावत और संजय सरपंच को संरक्षक नियुक्त किया है। सतीश गुप्ता चेयरमैन और पूर्व प्रधान कंवल सिंह को कार्यकर्ता प्रधान का दायित्व सौंपा गया है। गोपाल तायल, सोनू सिंह और राजपाल कादियान को उपप्रधान बनाया है। सचिव पद की जिम्मेदारी अशोक शर्मा को दी गई है। संजय जैन संयुक्त सचिव, सतपाल प्रजापति कोषाध्यक्ष और राजबीर मास्टर को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया है।करण सिंह, केदार दत्त, प्रेम चंद गर्ग, अशोक छाबड़ा और कृष्ण दत्त गौड़ मुख्य सलाहकार होंगे। मुकेश रेवाड़ी, सुरेश जिंदल, बाबूराम, जगविंद्र गोयल, जोगी राम और शिव चरण गुप्ता को सलाहकार बनवाया गया है।
भीम राणा ने कहा कि सेक्टर की भलाई करना हम सबका दायित्व है। हम सब मिलकर सेक्टर की भलाई के लिए काम करेंगे तथा सेक्टरवासियों के विश्वास पर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि आरडब्ल्यूए का पद सेवा का पद है। हम सभी पूरी लगन से सेक्टर की सेवा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें