पानीपत। सीआईए वन पुलिस टीम ने नोहरा गांव में विधानसभा चुनाव के दिन बूथ पर भाजपा नेता के एजेंट पर चाकू से हमला करने के दूसरे आरोपी को रविवार देर शाम सेक्टर 40 में गंदा नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम ने नोहरा गांव निवासी कमल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में कमल ने आरोपी जोनी व फरार साथी आरोपी सन्नी के साथ मिलकर चुनाव के दिन गांव निवासी रोहताश पर डंडों व चाकू से हमला करने की वारदात में कबूलनामा किया है। जोनी को पुलिस को गिरफ्तार कर चुकी है। मतलौडा पुलिस थाना में दी शिकायत में सौरभ निवासी नोहरा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि चुनाव में उसका चाचा रोहताश बूथ पर एजेंट बनाया गया था। दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी जोनी, सन्नी, रविंद्र, कमल व बलबीर दो गाड़ियों फॉर्च्यूनर व थार में सवार होकर आए। सभी ने बूथ के अंदर आकर चाकू निकालकर मारपीट की और जोनी और सन्नी ने जान से मारने की नीयत से रोहताश के पेट व हाथों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए थे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।