एसडीवीएम सिटी में शतरंज प्रतियोगिता के विजेता का स्वागत करते प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग।
पानीपत। एसडीवीएम सिटी के छात्र आरित मित्तल ने ओपन हरियाणा शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है, उनको चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता समय अंतराल की अवधि में जारी की गई। आरित ने सूझबूझ और विवेक से काम लिया। यह सफलता उसकी मेहनत लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है। प्रधानाचार्य डाॅ. जयश्री गर्ग ने छात्र की शतरंज के प्रति बढ़ती रुचि की सराहना की और जीवन में इसी तरह आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।