फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडीएम ने जांचीं धान खरीद की स्थिति

Mon, 29 Sep 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। एसडीएम मनदीप नैन ने सोमवार को इसराना मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से उनकी परेशानी के बारे में जानकारी ली। ढ़ती एसोसिएशन के प्रधान जयकरण जागलान ने बताया कि मंडी में अब तक कोई भी मिलर नहीं आया है और मिलर के नहीं आने से हैफेड द्वारा खरीदे गए धान का उठान नहीं होगा। उठान में देरी होने से धान का वजन कम होगा और वह सारी घटती आढ़तियों पर डाली जाएगी। एसडीएम नवदीप नैन ने आढ़तियों को विश्वास दिलाया कि जल्द मंडी में मिलर उपलब्ध कराए जाएंगे। उनके आश्वासन के बाद आढ़तियों ने खरीद को शुरू कराया। हैफेड के मैनेजर रिशिपाल ने बताया कि मंडी में 100 क्विंटल की खरीद की गई है। मार्केट कमेटी के सचिव पवन कुमार ने बताया कि पीआर धान की करीब 100 क्विंटल की खरीद हुई है और बाकी धान में नमी होने के कारण खरीद नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें