विधायक मनमोहन भड़ाना का स्वागत करते राजेंद्र रावल। संवाद
सनौली। मार्केट कमेटी बापौली के नवनियुक्त चेयरमैन एवं छाजपुर कलां के सरपंच राजेंद्र रावल ने विधायक मनमोहन भड़ाना और उनके पिता पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना का स्वागत किया हैं। विधायक मनमोहन भड़ाना गांव जलालपुर स्थित हरे कृष्णा होटल में ग्रामीणों की बैठक ले रहे थे। विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि वे हलके में सभी को साथ लेकर चलेंगे और विकास कार्य करांएगे। इस अवसर पर भाजपा बापौली मंडलाध्यक्ष सुमित जलमाना, रिशीपाल त्यागी, नरेश गिरी, कृष्ण नंबरदार, नंदू रिशपूर व विपिन पांचाल मौजूद रहे। संवाद