फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दूषित पानी की निकासी के लिए एसडीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 25 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
छाजपुर खुर्द गांव में तालाब का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सनौली। छाजपुर खुर्द गांव में दूषित पानी निकासी की समस्या को लेकर बुधवार को एसडीएम अमित कुमार और बीडीपीओ सनौली शक्ति सिंह ने मिलकर मौके का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारी को मौके पर जल्द समाधान करने के लिए निर्देश दिए है। उन्होंने समस्या का जल्द ही समाधान कराने के निर्देश दिए है। इस दौरान संबंधित गांव के पटवारी के साथ दूषित पानी निकासी के लिए तालाब की जगह का भी जायजा लिया है। पिछले कई महीनों से गांव के श्मशान घाट के आगे दूषित पानी भरा हुआ है। गांव में कोई मौत होने पर ग्रामीणों को दूषित पानी से होकर श्मशान घाट में जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। एसडीएम ने निरीक्षण कर जल्द ही समाधान कराने के निर्देश दिए है। इस मौके पर सरपंच शकुंतला मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें