फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडी विद्या मंदिर हुडा ने तीसरे वर्ष जीती इंटर स्कूल रनिंग ट्रॉफी

Sat, 01 Nov 2025 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा की कक्षा बारहवीं की प्रतिभाशाली छात्राओं रिद्धि आर्या और सिद्धि आर्या ने अपनी उत्कृष्ट वाक-कला, तर्कशक्ति एवं आत्मविश्वास के बल पर इंटर स्कूल रनिंग ट्रॉफी हासिल की है। प्रतियोगिता का विषय था- क्या स्कूल में उद्यमिता पढ़ाई जानी चाहिए?यह प्रतियोगिता डीएवी सेंटेनरी स्कूल हुडा की ओर से आयोजित की गई थी जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों की आठ टीम शामिल हुई थी। इनमें से एसडी विद्या मंदिर की छात्राओं ने अपने सटीक तर्कों और प्रभावशाली प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें