पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में तीन दिवसीय इंटर जोनल महिला खो-खो टूर्नामेंट के मुकाबले सोमवार को शुरू हुए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चारों जोन में विजेता टीमें भाग रहीं हैं। पहले दिन एसडी पीजी कॉलेज की टीम ने खालसा कॉलेज यमुनानगर को 36-4 के अंतर से हराया वहीं एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी के साथ रोमांचक मैच 3-3 की बराबरी पर छूटा।
चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की टीम ने खालसा कॉलेज यमुनानगर को 23-0 और एसए जैन कॉलेज अंबाला सिटी को 2-1 के अंतर से हराया। खिलाड़ी निकिता, रितु, अन्नू, मनीषा, सोनू, सीमा, शीतल, पूजा, मानसी और प्रीति ने शानदार खेल दिखाया। इंटर जोनल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने किया। उनके साथ प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, डॉ. एसके वर्मा, डॉ. राकेश गर्ग, प्रो.गीता मलिक, कोच शरीफ, ग्राउंड्स मैन प्रताप और अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
मांगलवार को बाकी दो लीग मैच खेले जाएंगे और फिर विजेता को घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो महिला टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन भी मंगलवार को किया जाएगा।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खेलों में विद्यार्थी सामाजिक होना सीखते है और उनमे भावात्मक विकास संभव होता है। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. नरेंद्र कौशिक, डॉ. राकेश गर्ग, प्रो. अन्नू आहूजा, डॉ. बलजिंदर सिंह, प्रो. गीता प्रुथी, प्रो. मनोज कुमार, कोच शरीफ, ग्राउंड्समैन प्रताप आदि मौजूद रहे।
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित इंटर जोनल खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ी को पकड़ने की कोशिश कर?- फोटो : Panipat
पानीपत। खिलाड़ियों को मैच से पहले आर्शीवाद देते हुए प्राचार्य अनुपम अरोड़ा व साथ में अन्य।- फोटो : Panipat