फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खनन रक्षक से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजोखरा क्षेत्र में बीती रात बोढाखेड़ा गांव के पास निरीक्षण के दौरान खनन विभाग की टीम पर हमला हो गया। आरोपी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने खनन रक्षकों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खनन रक्षक मनिंद्र सिंह व रिंकु ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्होंने सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राॅली को रेत ले जाते रोका था। टीम ने ट्रैक्टर की चाबी निकाल ली और 112 नंबर पर सूचना दी। इसी बीच आरोपियों ने दूसरी चाबी का इस्तेमाल कर ट्रैक्टर स्टार्ट कर लिया, जब टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने सरकारी कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और ट्रैक्टर को खाली करते हुए गांव की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें