फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कड़ाके की सर्दी में टी शर्ट में एयरफोर्स स्टेशन पर उतरे राहुल गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए बुधवार को राहुल गांधी का विमान छावनी के एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा सुबह 10:25 बजे राहुल गांधी जब विमान से बाहर आए, तो उनका स्वागत करने के लिए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रदेश के सभी सांसद खडे़ थे। एयरफोर्स स्टेशन पर उतरते ही राहुल गांधी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। कुछ वर्ष पहले भारत जोड़ो यात्रा में जिस प्रकार से राहुल गांधी सर्दी होने के बाद भी टी शर्ट में चल रहे थे तो बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी में राहुल गांधी टी शर्ट में नजर आए। सभी कांग्रेस पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने हरियाणा का हालचाल बताया और उन्हें स्वागत के स्वरूप पुष्प गुच्छ भेंट किए। वहीं राहुल गांधी ने भी सभी को प्रेरित किया। एयरफोर्स स्टेशन पर सांसद वरुण मुलाना, हिसार से सांसद जय प्रकाश, सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा, अंबाला सिटी से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे, सांसदों और विधायकों से मिलने के बाद राहुल गांधी कार से कुरुक्षेत्र की रैली में सम्मिलित होने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें