फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी नहीं लेंगे शिकायत, मांगने पर देनी होगी एफआईआर की कॉपी

Wed, 22 Jan 2014 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
2004 बैच के आईपीएस बी. सतीश बालन अपराध को रोकने के साथ यातायात को सुचारू रखना प्राथमिकता मानते हैं और इसकी पूरी योजना में हैं। उनका मानना है कि किसी भी झगड़े से बड़े अपराध की शुरुआत होती है।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस को छोटे-छोटे अपराधों को गंभीरता के साथ लेना चाहिए। पुलिस जनता की सहयोगी बनकर अपराध को आसानी से हल कर सकती है। इसी तरह यातायात को सुचारु रखने में छोटे-छोटे बिंदुओं पर काम करने की जरूरत है।

एसपी सतीश बालन पानीपत का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार बुधवार को मीडियाकर्मियों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने अपने पिछले अनुभवों को सांझा किया और जिले से अपराध व यातायात सुचारू करने के बारे में राय जानी।
विज्ञापन


अपराध को रोकना पुलिस की जिम्मेदारी
अपराध को रोकना बहुत जरूरी है और यह पुलिस की जिम्मेदारी बनती है। पुलिस जनता के साथ मिलकर इसको रोक सकती है। थाना और चौकी प्रभारियों को एफआईआर की कॉपी शिकायतकर्ता को मांगने पर तुरंत देनी होगी।

इसका कोई चार्ज नहीं लगता। किसी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे सीनियर अधिकारियों से मिल सकता है। लड़ाई-झगड़े के मामलों में तुरंत मामला दर्ज करना होगा और 24 से 48 घंटे तक आरोपी की गिरफ्तारी करनी होगी।

इससे हत्या जैसे बड़े अपराधों को रोका जा सकेगा। पुलिस के नए कदम से थाने में दर्ज मामलों की संख्या एक बार बढ़ेगी, लेकिन शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिलेगी। धोखाधड़ी के मामलों में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह जा सकती है।

ये उठाया कदम
एसपी कार्यालय में तैनात अतिरिक्त स्टाफ को अलग कर लिया है। इन पुलिसकर्मियों को थाने या यातायात प्रबंधन में तैनात कियरा जाएगा।

थाने और चौकी के मुंशी नहीं ले सकेंगे शिकायत
एसपी ने बताया कि थाने व चौकी के मुंशी शिकायत नहीं ले सकते। उनका काम क्लर्क का है। किसी भी शिकायत को अधिकारी लेगा और शिकायत को दर्ज करेगा। एसपी कार्यालय में टेली कॉलिंग सेंटर बनाया जाएगा।

यहां पर अनुभवी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। ये एसपी कार्यालय की तरफ से शिकायतकर्ता को 10 दिन के अंदर फोन करेंगे और जांच के बारे में जाना जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद भी उसकी संतुष्टि जानी जाएगी। यह सब मामला गुप्ता रखा जाएगा। शिकायतकर्ता के संतुष्ट न होने पर जांच को फिर से कराया जाएगा।

सौ नंबर पर फर्जी कॉल्स पर होगी गिरफ्तारी
पुलिस सौ नंबर की सेवाओं को बेहतर करेगी। यहां पर आने वाली हर कॉल को इंट्री किया जाता है। अगर कोई इंट्री नहीं करता है तो उसकी रिकार्डिंग होती है। इससे लापरवाह पुलिसकर्मी भी नपेंगे। पुलिस के उच्च अधिकारी हर रोज इसको चेक करेंगे।

ये होगी कार्रवाई
सौ नंबर फोन पर मिस या फर्जी कॉल करने की जांच की जाएगी और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया जाएगा और उसको गिरफ्तार कर कानून कार्रवाई की जाएगी।

यातायात को सुचारू रखना बड़ी जिम्मेदारी
एसपी सतीश बालन ने बताया कि शहर में यातायात को सुचारू रखना बड़ी चुनौती है, लेकिन वे इस चुनौती को स्वीकार करेंगे और यहां पर बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।

सर्विस लेन का पूरा प्रयोग किया जाएगा और यहां पर किसी तरह का वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। बस स्टैंड के सामने व बाहर सर्विस लेन पर ही बस खड़ी होंगी। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये उठाएंगे कदम
जीटी रोड और सर्विस लेन के बीच नाले पर ट्यूब डाली जाएगी। इसके लिए इंजीनियर की मदद लेंगे। शहर में बंद पड़ी सर्विस लेन को भी खोला जाएगा। यहां से वाहनों की आवाजाही की जा सकेगी।

कटों पर रखा जाएगा ध्यान
जीटी रोड के कटों को बंद किया जाएगा। कहीं से भी रोड को सीधे क्रॉस नहीं होने दिया जाएगा। ऐसा होने पर जाम लग जाता है। वाहन चालकों को यू-टर्न लेने में घबराना नहीं चाहिए। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में रोड पर कई-कई किलोमीटर चलने के बाद यू-टर्न आता है। पानीपत में तो पांच से आठ सौ मीटर पर ही यू-टर्न है।

ये उठाए जाएंगे कदम
एलिवेटेड हाईवे के नीचे के कटों को बंद किया जाएगा। इससे यातायात सुचारु लाने का प्रयास किया जाएगा। ऐसा नहीं हो पाता है तो यहां पर यू-टर्न बनाए जाएंगे।

वाहनों की पार्किंग पर होगा ध्यान
शहर में वाहनों की पार्किंग पर ध्यान दिया जाएगा। वाहन चालकों को भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। कुछ लोग बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर चले जाते हैं। उनकी अनदेखी से अन्य वाहन चालकों को दिक्कत होती है।

ये उठाए कदम
कृषि या घरेलू प्रयोग के वाहनों को व्यावसायिक प्रयोग पर रोक लगा दी है। गत कई दिनों से इन वाहनों में कमी आई है। रेत, ईंट, बजरी या सरिया ट्रैक्टर-ट्रालियों में नहीं ले जाया जा सकेगा।

ये करेंगे
एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। यहां के आउट व इन के गेट कटों की तरफ बनाए जाएंगे। इससे बाहर या अंदर जाने वाले वाहनों की वजह से जीटी रोड पर जाम नहीं लगेगा।

ऑटो शहर की जरूरत
शहर में कई हजार ऑटो चलते हैं। हर कोई इनको निशाना बनाता है। ऑटो शहर की जरूरत है। एक दिन ऑटो न चलने से लोगों को दिक्कत होती है। ऑटो चालकों पर ज्यादती करने की बजाय नियमों में चलना सिखाएंगे।

ये उठाएंगे कदम
शहर की सभी ऑटो को रजिस्टर्ड किया जाएगा। इसके लिए आरसी और लाइसेंस समेत सात तरह के डाक्यूमेंट जमा कराने होंगे। यहां पर ऑटो का पूरा डाटा बनाया जाएगा। शहर में अवैध तरीके से कोई भी ऑटो नहीं चलने दी जाएगी।

दोपहिया वाहनों को पहनाया जाएगा हेलमेट
हेलमेट दोपहिया वाहन चालक की जरूरत है। इसके लिए उनको खुद हेलमेट पहनना चाहिए। उन्होंने हिसार में 90 प्रतिशत लोगों को हेलमेट पहनवाए थे। यहां के लोग पहले से जागरूक हैं। इनके लिए इतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी और हर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट डालेगा। वह चाहे पुलिसकर्मी हो या फिर कोई ओर हो।
विज्ञापन


ये करेंगे
पुलिस दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाएगी। इसके लिए रोड सेफ्टी आर्गेनाइजेशन का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें