फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को स्कॉर्पियो ने कुचला, परिजनों का आरोप-साजिश के तहत की गई हत्या

Thu, 11 Jun 2026 10:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

बुधवार रात को करीब नौ बजे बजे विनोद अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में आट्टा रोड पर उनकी मुलाकात नरेंद्र और अनीप के साथ हुई। जिसके बाद तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतक और माैके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में समालखा के गांव डिकाडला में बुधवार रात स्कॉर्पियों ने गांव के बाहर सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र और अनीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विनोद ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि तीनों की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने रात को ही स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात को करीब नौ बजे बजे विनोद अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में आट्टा रोड पर उनकी मुलाकात नरेंद्र और अनीप के साथ हुई। जिसके बाद तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नरेंद्र और अनीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। परिजनों ने का कहना है कि यह हादसा नहीं है। साजिश के तहत तीनों की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गहनता से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें