फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: काबड़ी ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार की मौत

Tue, 28 Apr 2026 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में काबड़ी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार गोपाल कॉलोनी के राजेश कुमार (53) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि रविवार देर रात को काबड़ी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क हादसे की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच की। राहगीरों ने बताया कि स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे स्कूटी सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राजेश अपनी स्कूटी से काबड़ी से शहर की ओर आ रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। सोमवार को उनके परिजन पानीपत नहीं पहुंचे, जिस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें