फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर गांव पट्टीकल्याणा के पास ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव महावटी निवासी राकेश ने बताया कि उसकी बुआ का लड़का पट्टीकल्याणा गांव निवासी कर्मबीर सिंह बहालगढ़ स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। शनिवार देर शाम ड्यूटी पूरी कर वह अपनी स्कूटी पर घर आ रहा था। जीटी रोड पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मबीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें