फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आज खुलेंगे स्कूल, लगेंगी ऑफलाइन कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वायु प्रदूषण के चलते ग्रेप-4 लागू होने से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र सहित जिले में 18 नवंबर से बंद स्कूल को मंगलवार खुल जाएंगे। स्कूल खुलने से सभी स्कूलों में कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। जिससे स्कूलों में रौनक लौटेगी। उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल खुलने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली एनसीआर में खतरनाक लेवल तक पहुंंचे वायु प्रदूषण के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं कक्षा तक सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए थे। हालांंकि इस दौरान स्कूलों द्वारा ऑनलाइन कक्षा लेकर बच्चों का शैक्षणिक कार्य करवाया गया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। जिले में वायु प्रदूषण की स्थिति थोड़े नियंत्रण में आने के बाद जिला उपायुक्त ने मंगलवार से जिले के सभी राजकीय व निजी स्कूलों को खाेलने तथा नियमित रूप से कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं, निर्देश प्राप्ति के बाद स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को मंगलवार से स्कूल खुलने तथा ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की सूचना जारी कर दी गई है।

वर्जन-
वायु प्रदूषण के कारण ऑफलाइन कक्षाएं बंद करने के करीब एक सप्ताह बाद स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के उपायुक्त की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। मंगलवार से सभी स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें