पानीपत। राजकीय व निजी स्कूलों में जून में होने वाले ग्रीष्मावकाश रविवार को संपन्न हो चुके हैं। अब सोमवार एक जुुलाई से स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल खुलने के बाद स्कूलों में फिर से रौनक लौटेंगी। सरकारी ओर निजी स्कूलों में हर कालांश के बाद घंटी की आवाज सुनाई देगी। स्कूल भी बच्चों के स्वागत को तैयार हैं। ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल खुलने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह बना हुुआ है। विद्यार्थी अपने बस्ते समेटकर स्कूल जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। स्कूलों में कक्षाएं निर्धारित शेड्यूल के अनुसार खुलेंगे।
शिक्षा निदेशालय की ओर से हर वर्ष गर्मियों में गर्मी को देखते हुुए जून में ग्रीष्मावकाश घोषित किए जाते हैं। इस बार ज्यादा गर्मी के प्रभाव को देखते हुए 20 मई को 24 मई तक आठवीं कक्षा तक स्कूलों के अवकाश घोषित किए थे। बाद में इन्हें बढ़ाकर 31 मई तक किया गया था। वहीं, जून में ग्रीष्मावकाश रहता है। करीब 40 दिन बाद स्कूल खुलेंगे जिससे विद्यार्थियों में उत्साह है।
वर्जन-
ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार से सभी राजकीय व निजी स्कूल खुलेंगे। सभी स्कूल पुरानी समय-सारणी के अनुुसार खोले जाएंगे। सभी स्कूल विद्यार्थियों के स्वागत को तैयार हैं।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।