फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में जाने बजाय ड्राईवर ने बस को स्कूल में रोका

Mon, 12 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो पानीपत
विज्ञापन
बस को स्कूल में रोका - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बबैल गांव के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जींद में होने वाली गौरव रैली में लेकर जाने वाला बस ड्राईवर अपनी बस को रैली में लेकर जाने की बजाए असंध रोड पुलिस नाके के पास से वापस घुमाकर एसडीवीएम स्कूल की जूनियर विंग में ले आया। जिससे गौरव रैली में जाकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी, मुख्यमंत्री मनोहरलाल का भाषण सुनने की चाह रखने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के सपने चकनाचूर हो गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा रैली के लिए दूसरी बस भेजे जाने की उम्मीद में सारा दिन स्कूल में ही इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताया तो स्कूल प्रबंधन समिति ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलराज अहलावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगबीर नेता जी, बबैल मंडल महासचिव कृष्ण, मंडल सचिव बिजेंद्र, अलपसंख्यक मोर्चा के मंडल प्रधान शराफत, बबैल के बुथ प्रमुख प्रवीन व दिलबाग, बुथ सचिव राजू ने बताया कि बबैल मंडल द्वारा उनके गांव में एसडीवीएम स्कूल की बस रैली के लिए भेजी थी। पहले तो बस ड्राईवर सुबह 9 बजे की बजाए 10 बजे पहुंचा।

उसके बाद गांव के 59 लोग रैली के लिए बस में सवार होकर चल पड़े। बस जब असंध रोड नहर पर पुलिस नाके के पास पहुंची तो बस ड्राइवर इस बस की स्पीड कम होने और स्कूल से दूसरी बस लेकर जाने की बात कहकर बस को स्कूल में लेकर पहुंच गया। गांव बबैल के भाजपा कार्यकर्ताओं का आर%E
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें